पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड लाइट चालू करेंगे और जलापूर्ति व्यवस्था सुधारेंगे

रोड लाइट चालू करेंगे और जलापूर्ति व्यवस्था सुधारेंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारोलीग्राम पंचायत कोरम की पहली बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता नव निर्वाचित सरपंच अशोक शर्मा ने की। बैठक में कोटड़ी विकास अधिकारी हरीराम चौहान मौजूद थे। बैठक में रोड लाइट चालू करने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। इससे पहले पहली बैठक में सरपंच, उप सरपंच वार्डपंचों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान पारोली में वर्षों से बंद पड़ी रोड लाइट चालू करने, बालापुरा, चावंडखेड़ा और माताजी का खेड़ा में पेयजल टंकियों तक पानी पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया।

नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी लिया गया। वार्ड पंचों ने अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी ली। सचिव चुन्नीलाल तेली ने गत पंचायत प्रशासन के कार्यकाल में शेष राशि का ब्यौरा पेश किया।

रोपां. बैठक में सरपंच की मौजूदगी में प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करते वार्डपंच।