महिलाएं डेयरी व्यवसाय से जुड़ें
कोटड़ी | महिलाएंडेयरी व्यवसाय से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें। उक्त विचार शक्ति माता महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी के तत्वावधान में बोरड़ा गांव में आयोजित महिलाओं की बैठक में संस्थान के सचिव बच्चू सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशु नस्ल सुधारने, टीकाकरण, पशु आहार के बारे में जानकारी दी। नाबार्ड के जिला विकास एवं प्रबंधक शिव कुमार गुप्ता ने नाबार्ड द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप पांचाल ने पशुओं में होने वाले रोगों से बचाने उपचार के बारे में बताया।