पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीली हार्ड डिस्क सूखे तो मिलेंगे फुटेज

गीली हार्ड डिस्क सूखे तो मिलेंगे फुटेज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. शंभूगढ़बस स्टैंड से चोरी गया बीओबी का एटीएम रासेड़ गांव के कुएं में मिला पर उसकी हार्ड डिस्क गीली होने से फुटेज नहीं मिल पा रहे हैं। शंभूगढ़ पुलिस की दो टीमें पंडेर कोटड़ी क्षेत्र में चोरों की तलाश कर रही है। थानाधिकारी भंवरलाल के अनुसार चोरी हुआ 19.67 लाख रुपए भरा एटीएम तो मिल गया, लेकिन नकदी नदारद थी। पुलिस ने कंपनी के इंजीनियर को बुलाया है। जिसने डिस्क को देखा, लेकिन वह गीली होने की वजह से फुटेज नहीं मिले। बुधवार को बैंक मैनेजर सुरेश मंगल के साथ इंजीनियर ने फुटेज देखे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।