आकोला| भारतीयकिसान संघ का अधिवेशन 19 फरवरी को जयपुर में
आकोला| भारतीयकिसान संघ का अधिवेशन 19 फरवरी को जयपुर में होगा। इसके लिए संघ पदाधिकारी विभिन्न गांवों का दौरा पर लोगों को पीले चांवल देकर अधिवेशन में भाग लेने का न्यौता दे रहे हैं। बुधवार को सवाईपुर, बन का खेड़ा, लसाडिय़ा, सातोला का खेड़ा, बोदिया, रीठ, कोटड़ी, बीरधोल, रासेड़, फलासेड़ आदि पंचायतों में किसानों से संपर्क कर पीले चांवल बांटे। प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। जनसंपर्क के दौरान भाकिसं के तहसील प्रचार प्रमुख राजकुमार जाट, मंडी प्रमुख भंवरलाल सुथार, रामपाल जाट, गोपाल गोस्वामी, इकाई अध्यक्ष खजीना चुन्नीलाल जाट आदि मौजूद थे।
पीले चांवल देकर अधिवेशन का न्यौता