पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में ठेकेदार को पीटा

भामाशाह शिविर में ठेकेदार को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ी. जावल गांव में भामाशाह शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को मशीनों की कमी से गुस्साए ग्रामीणों ने एजेंसी के ठेकेदार की पिटाई कर दी। इससे शिविर स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में रात 8 बजे तक नामांकन शिविर चलता रहा। इसके बावजूद करीब डेढ़ सौ परिवारों का नामांकन नहीं हो पाया।
इस पर ग्रामीणों ने प्रभारी एवं एजेंसी कर्मचारियों को शिविर स्थल से बाहर नहीं निकलने दिया। अधिकारियों ने मेगा कैंप में शेष लोगों का नामांकन आधार कार्ड बनाने का आश्वासन दिया इसके बाद ग्रामीण माने।

जावल गांव में भामाशाह नामांकन एवं आधार कार्ड के लिए लगाए गए शिविर के तीसरे दिन ठेकेदार ने आधार कार्ड बनाने के लिए चार की जगह दो मशीनें लगाई। एक मशीन खराब हो गई। इससे काम की गति धीमी हो गई। सरपंच राम किशन जाट ने शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी उज्जवल कुमार मारू ठेकेदार को पर्याप्त मशीनें लगाने की मांग की। बात नहीं मानने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने नामांकन के लिए मशीन लगाने वाले ठेकेदार की पिटाई कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शिविर प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। वहीं भामाशाह नामांकन के लिए मशीनें कम होने से मात्र 535 आवेदकों का ही नामांकन हो सका।
भारी भीड़ के कारण कई बार हंगामा हुआ। तीन दिन में मात्र 154 आवेदकों के ही आधार कार्ड के लिए नामांकन हो पाया। धीमी गति के कारण डेढ़ सौ परिवारों को निराश लौटना पड़ा। हंगामा मारपीट के कारण रात 8 बजे तक पुलिस की मौजूदगी में शिविर चला।

पुलिस की मौजूदगी में रात तक चला शिविर

कई आवेदकों का आधार कार्ड के लिए नामांकन नहीं हो पाया। शेष लोगों को मेगा कैंप में कार्ड बनाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद शिविर प्रभारी ठेकेदार को जाने दिया। -रामकिशनजाट, सरपंचजावल

इनका कहना है

ठेकेदार की लापरवाही के कारण कई लोगों का आधार कार्ड के लिए नामांकन नहीं हो पाया। कई बार हंगामा भी हुआ। शिविर में ठेकेदार द्वारा पर्याप्त मशीनें नहीं लगाने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। मशीनों की कमी से काम पूरा नहीं हो पाया। - उज्जवलकुमार मारू, विकासअधिकारी कोटड़ी