पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 माह से सहायक कृषि अधिकारी का पद खाली

6 माह से सहायक कृषि अधिकारी का पद खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके सभी कृषि पर्यवेक्षक कार्यालयों में कृषि पर्यवेक्षकों के पद खाली हैं। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पारोली में सरकार ने सहायक कृषि अधिकारी का पद स्वीकृत कर कार्यालय खोल दिया। लेकिन 6 माह से सहायक कृषि अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई। कोठाज , दांतड़ा, छापड़ेल, बिशनिया रासेड़, कांटी एवं बीरधोल में भी कृषि पर्यवेक्षकों के पद रिक्त हैं। जिससे किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को मिलने वाले अनुदान की जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।

^सरकार द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद पारोली सहित कृषि सेवा केंद्रों पर कृषि पर्यवेक्षकों के पद रिक्त हैं। किसानों की सुविधा के लिए विभागीय स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। शंकरसिंह राठौड़, सहायककृषि निदेशक, कोटड़ी