कोटड़ी में किया वकीलों का सम्मान
कोटड़ी। चारभुजानाथमंदिर ट्रस्ट तथा भक्तों पर लगे मुकदमों की निशुल्क पैरवी करने पर शनिवार को ग्रामीणों तथा ट्रस्ट द्वारा वकीलों का सम्मान किया गया। मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्याम सुंदर चेचाणी ने बताया कि गत दिनों मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारियों को ग्रामीणों द्वारा सेवा से बेदखल करने पर उन्होंने भक्तों तथा मंदिर ट्रस्ट पर मुकदमे लगाए। अभी भी रेवेन्यू बोर्ड अजमेर, उच्च न्यायालय जोधपुर, जिला सत्र न्यायालय, सिविल न्यायालय कोटड़ी तथा देवस्थान विभाग सहित अनेक न्यायालयों में अलग-अलग 29 मामले विचाराधीन हैं। जिनकी पैरवी करने के लिए वकील कोई फीस नहीं लेते हैं। इस पर मंदिर ट्रस्ट एवं ग्रामीणों द्वारा एडवोकेट श्याम सुंदर चेचाणी, गोपाल अजमेरा, सुरेश श्रीमाली, विक्रम सिंह राठौड़, गणपत सिंह, मनोहर शंकर त्रिपाठी, राजेंद्र कचौलिया, रणवीर सिंह चूंडावत, कृष्णगोपाल शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, पंकज पंचोली, ऋषि तिवाड़ी, दिनेश शर्मा, वासुदेव पंचोली, शिव भट्ट, सत्यनारायण तेली, गोविंदराय पुरोहित, मदनलाल व्यास, बालूलाल व्यास, इंद्रपाल सिंह राजावत आदि का सम्मान किया गया।
कोटड़ी. सम्मानसमारोह को संबोधित करते जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।