पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिवेशन में किसानों की समस्याएं उठाएंगे

अधिवेशन में किसानों की समस्याएं उठाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाईपुर | भारतीयकिसान संघ की ओर से 19 फरवरी को जयपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें किसानों की समस्याओं को मुद्दा प्रमुख रहेगा। संघ के कोटड़ी तहसील प्रचार प्रमुख रामकुमार जाट ने बताया कि अधिवेशन में बिजली आपूर्ति दिन में देने, बिजली बिलों में गलत प्रिंट बिलों में ज्यादा राशि चढ़ाकर भेजने से होने वाली समस्या भी प्रमुख रहेगी। लागत के आधार पर कृषि उपज के मूल्य की घोषणा कर खरीदने की व्यवस्था करने, बीज कानून किसानों के हित में बनाने, नदी जोड़ो नीति में पेयजल के बाद सिंचाई के लिए जल को सुनिश्चित करने आदि मांगें भी प्रमुख रहेगी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में कोटड़ी क्षेत्र से हजारों किसान पहुंचेंगे। किसानों से घर-घर जाकर अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...