पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपालिका के मनोनीत चार सदस्यों का स्वागत

नगरपालिका के मनोनीत चार सदस्यों का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोबनेर| नगरपालिकामें सहवृत पार्षद के लिए महेश जैन, ओम सोनी, हंसराज ओमी, धीरेंद्र सिंह राव का मनोनयन करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राजपालसिंह शेखावत का आभार जताया तथा मनोनीत सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष कमला मीणा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल सिरस्वा, शिंबू पारीक, मंगल सिंह आदि थे।

एथलेटिक्सका उद‌‌्घाटन आज

भाबरू| आंतेलाके राउमावि कर्मा जोहड़ा खेल मैदान पर आज रविवार को 59वीं जिला स्तरीय छात्र (17 19 वर्ष) एथलेटिक्स, साहित्यक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य विराटनगर बीईईओ हनुमान सहाय की अध्यक्षता में होगा। विशिष्ट अतिथि कोटपूतली बीईईओ जौहरीमल वर्मा होंगे। यह जानकारी संयोजक प्रधानाचार्य आेमप्रकाश बुनकर ने दी।