न्यूज इनबॉक्स
विराटनगर | कस्बेमें संचालित एक ई-मित्र को एसडीएम की अभिशंसा पर कंपनी ने निलंबित करने की कार्रवाई की है। लिपिक भागीरथमल शर्मा ने बताया कि कस्बे में कौशल अग्रवाल के नाम से एक ई-मित्र संचालित है। 16 अगस्त को डीपीईपी कार्यालय में आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर के दौरान उक्त ई-मित्र संचालक को एसडीएम द्वारा शिविर में उपस्थित रहने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद संचालक शिविर में उपस्थित नहीं रहा। इस पर एसडीएम मुकेश कायथवाल की अभिशंसा पर राज कोम्प कंपनी द्वारा उक्त ई-मित्र को निलंबित कर दिया गया है।
बंसलअध्यक्ष बने
कोटपूतली | राजस्थानप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश राणा ने कस्बे के निवासी अशोक कुमार बंसल को संगठन में तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए है। उक्त मनोनयन पर पवन दीवान, नवल किशोर गुप्ता, दिनेश कुमार मोरीजावाला सहित अनेक अग्र बंधुओं ने बंसल को बधाई प्रेषित करते हुए गणेश राणा का आभार व्यक्त किया है।
हत्याके आरोपियों को जेल
चंदवाजी | शशिकांतहत्याकांड के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को रिमांड अवधि पूर्ण होने पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शशिकांत हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कस्बा निवासी राहुल कण्ड़ेरा (20) मोनू उर्फ मोहन कण्ड़ेरा (19) को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूर्ण होने पर शनिवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
कार्यकर्तानियमित खोलें केंद्र
मनोहरपुर | शांतिनगरके सामुदायिक केन्द्र पर सुपरवाइजर यशोदा देवी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सुपरवाइजर ने कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से मासिक उपस्थिति तैयार कराकर ली गई। कार्यकर्ताओं से मकान किराए के बिल,पोषाहार,विटामिन की दवा पिलाने के बारे में जानकारी ली गई। सुपरवाइजर यशोदा ने कहा कि जो कार्यकर्ता समय से पूर्व केंद्र बंद करके चली जाती हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।