फसलों को लेकर कृषक चिंतित
भास्कर न्यूज | नारेहड़ा (कोटपूतली)
क्षेत्रके ग्राम खड़ब, शुक्लाबास, बेरी, पुरूषोत्तमपुरा, द्वारिकापुरा सहित आधा दर्जन गांवों में खाद की सप्लाई नहीं होने से किसान परेशान हैं।
खड़ब क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक रमेश चंद ने बताया कि सुंदरपुरा, कंवरपुरा द्वारिकापुरा की समितियों को जयपुर से सीधा खाद आता है। खड़ब, बेरी, शुक्लाबास में कोटपूतली क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से खाद आता है। शुक्लाबास क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद का कहना है कि ग्राम शुक्लाबास में कई महीनों से यूरिया नहीं रहा है। कोटपूतली क्रय विक्रय सहकारी समिति के पूरणमल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी चल रही है। हमने 5 दिन पहले ही 100 टन का पैसा भी जमा करा दिया है। एक-दो दिन में खाद पहुंचने की संभावना है।