पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकदी सहित सामान जला

नकदी सहित सामान जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तूंगा| कस्बेमें जयपुर रोड के पेट्रोल पम्प पीछे रहने वाले एक परिवार के छप्परपोश घरों में आग लग जाने से 50 हजार की नकदी सहित हजारों का घरेलू सामान जल गया। कांस्टेबल कैलाश ने बताया कि किशना राम बावरिया के छप्परपोश घरों में बुधवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। हादसे के समय किशनाराम के परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। छप्परों से लपटें दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने पुलिस पीड़ितों को हादसे की सूचना दी।

अवैधशराब ले जाने के दो आरोपियों को जेल

मनोहरपुर| एककैंटर से हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब ले जाने के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि एएसआई पप्पू सिंह ने अवैध शराब के 225 कार्टन ले जा रहे एक कैंटर के चालक पलड़ा गुजरात निवासी धर्मसिंह पुत्र लेखराम राजपूत, खलासी छीपरी थाना शेर कोट बिजनौर यूपी निवासी रामवीर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया था।

खेतमें पानी देने के विवाद में झगड़ा

कोटपूतली| ग्रामपनियाला में गुरुवार को खेत में पानी देने की बात को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। हुकम चंद ने मामला दर्ज कराया कि वह खेत में पानी दे रहा था कि लालाराम, जगदीश, गुरुदयाल, राजेश, रामस्वरूप, भागीरथ आदि ने अचानक हमला कर दिया जिससे लीलाराम जख्मी हो गया।

धोखाधड़ीसे एटीएम से 50 हजार निकाले

शाहपुरा| थानेमें बुधवार को देवा की ढाणी बिदा रा निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात के खिलाफ बैंक अधिकारी बनकर उसके भाई के बड़ौदा बैंक के खाता पिन नंबर पूछकर धोखाधड़ी से 50 हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज कराया है। धूडमल यादव ने बताया कि उसके पास एक फोन आया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बोल रहा है और खाता पिन नंबर की जानकारी मांगी तो भाई शिंभूदयाल ने बता दी। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 50 हजार रुपए निकाले गए है। मैसेज आते ही वह धोखाधड़ी का माजरा समझ गया।