ट्रक ने लगाए अचानक ब्रेक, कार भिड़ी, 6 जख्मी
कोटपूतली| जयपुर-दिल्लीहाइवे पर शेरपुर गांव के पास रविवार दोपहर 2 बजे अचानक रोड़ी से भरे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा लिए जाने से उसके पीछे चल रही एक कार उसमें जा घुसी, जिससे कार में बैठी आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बहरोड के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। गूंती निवासी 30 वर्षीय टीना यादव प|ी संजय यादव की तबीयत खराब होने से परिजन कार से बहरोड़ लेकर जा रहे थे कि हाइवे पर रोड़ी से भरे ट्रक के अचानक ब्रेक लगा लिए जाने से पीछे चल रही कार उसमे जा घुसी। इससे हवासिंह, संजय, लीलाराम, टीना, जितेन्द्र दिनेश घायल हो गए।
प्रोपेनगैस से भरे टैंकर को भिजवाया बावल
कोटपूतली|शनिवारदेर सायं ज्वलशीन प्रोपेन गैस के भरे टैंकर के पलटने उससे हो रहे गैस के रिसाव के बाद पुलिस ने रविवार अल सुबह सभी एहतियात कदम उठाते हुए आगे-पीछे दो दमकल गाड़ियां लगाकर उसे बावल भिजवा दिया गया। शनिवार देर सांयकाल गुजरात के जामनगर से प्रोटेन गैस से भरा एक टैंकर हरियाणा के बावल शहर जा रहा था कि पनियाला फ्लाईओवर से पहले तूडी से भरे एक ट्रक द्वारा अचानक साईड दबा लिए जाने से टैंकर हाइवे पर पलट गया।