पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के टैंकर से शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

पानी के टैंकर से शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुरथाना पुलिस ने दिल्ली हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रविवार दोपहर पानी के ट्रैक्टर टैंकर में 159 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। यह शराब चंडीगढ़ से जयपुर में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। इस मामले में ट्रैक्टर टैंकर चालक मनोहरपुर थाने में लोक सेवक को 50 हजार रुपए की रिश्वत देकर टैंकर छुड़ाने आए दो लोगों को भी गिरफ्तार कर 50 हजार रुपए जब्त कर लिए। जयपुर जिला एसपी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि हरियाणा में सोनीपत निवासी परवीत जोगी को अवैध शराब ले जाने के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने जयपुर में किसी स्थान पर शराब सप्लाई करने की बात कही। शराब पकड़े जाने पर जाखल गुडा झुंझुनूं निवासी उत्तम सिंह और उंदरियावास कालवाड़ निवासी भवानी सिंह मनोहरपुर थाने पर आए और 50 हजार रुपए रिश्वत देकर टैंकर छोडऩे की बता कहने लगे। पुलिस ने दोनों को लोकसेवक को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार कर 50 हजार रुपए बरामद कर लिए। एसपी ने बताया कि हाईवे पर दिल्ली की ओर से जयपुर जाते समय एक पानी के ट्रैक्टर टैंकर से अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली। इस पर नाकाबंदी की गई। टोल प्लाजा को पार करने से पहले बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर को पानी का टैंकर ले जाते पकड़ा। पुलिस ने उसे पूछताछ की तो सही जवाब नहीं दे पाया। उसके टैंकर की जांच की। जांच में पाया कि टैंकर में दो पार्ट बने हुए है। आगे के भाग में शराब के कार्टन भरे हुए थे। टैंकर में पीछे छोटा पानी भरने का टेंक बनाया हुआ था। आधे भरकर उसके नल को थोड़ा खोल रखा था जिससे लोगों में भ्रम रहे कि पानी भरा हुआ है।

कोटपूतली| पुलिसने ग्राम बसई से अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ग्राम बसई निवासी संदीप कुमार पुत्र जगमाल सिंह अवैध रूप से शराब बेच रहा था। उसके कब्जे से 189 देशी शराब के पव्वे बरामद किए। इसी प्रकार पनियाला पुलिस ने गोनेड़ा रोड पर अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए यूपी के नंदोली निवासी सुशील सक्सेना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 47 देशी शराब के पव्वे जब्त किए है।

मनोहरपुर. थानेमें जप्त किया गया अवेध शराब ले जाते पानी का टेंकर।

मनोहरपुर.थाने मेंजब्त की गई 6 लाख रुपए की शराब।

खबरें और भी हैं...