वार्षिकोत्सव मनाया
वार्षिकोत्सव मनाया
कोटपूतली|दिल्लीविश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरबी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय एवं प्रतिस्पर्धा के इस युग में कड़ी मेहनत से अपना लक्ष्य पाया जा सकता है। प्रोफेसर सिंह रविवार को बानसूर पीजी कॉलेज में 13वें वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहे। विशिष्ट अतिथि राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सदस्य डॉ. अल्का सिंह ने युवाओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने सहित प्रतिभा के आधार पर अपना भविष्य संवारने की बात कही। अध्यक्षता महाविद्यालय के मानद सचिव भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आरके गुर्जर ने की।