परशुराम मंदिर में रामकथा आज से
कोटपूतली। भगवानपरशुराम मंदिर में संगीतमय रामकथा सोमवार से शुरू होगी जो 21 फरवरी को समाप्त होगी। तहसील ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष किशेारीलाल शर्मा ने बताया कि कथावाचक राष्ट्रीय संत श्री कमलदास बापू करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर सवा 12 बजे से सांय 4 बजे तक होगी। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी।