पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत समिति कार्यालय से हाइवे तक टूटी सड़क

पंचायत समिति कार्यालय से हाइवे तक टूटी सड़क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खोजावाला सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष

हाइवे पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे

लचरप्रशासनिक व्यवस्था के कारण क्षेत्र में प्रवेश करने वाले यात्रियों का स्वागत धूल की बारिश और हिचकोले भरे सफर से हो रहा है। हाइवे से शहर में प्रवेश करने वाले यात्रियों को यहां खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। हाइवे से पंचायत समिति कार्यालय तक यह करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क है, जो पीडब्लूडी के अधीन है, इससे आगे की सड़क पालिका के अधीन है, लेकिन सड़क का नामोनिशान मिट गया है। ये हाल तो तब है जब इस सड़क मार्ग पर एडीएम, डीटीअो, एसीएफ, एएसपी, बीईईओ, पंचायत समिति कार्यालय, सभी न्यायालय, डाकघर, पुलिस थाना, नगरपालिका कार्यालय, सरदार स्कूल मौजूद हैं। वाहन चालको सहित यहां के लोगो को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उड़ती धूल हिचकोलों से होता है राहगीरो का स्वागत

शहरकी करीब डेढ किलोमीटर लंबी यह सडक लंबे समय से टूटी हुई है। इसके कारण धूल की बारिश और हिचकोलों से इस मार्ग से आने वाले हजारों राहगीरों का स्वागत होता है। दरअसल यह समस्या नई नही है। यहां हर साल इस मार्ग पर डामरीकरण का कार्य कराया जाता है, लेकिन वर्षा ऋतु में पहली बारिश के साथ ही यह सडक टूट जाती है। पीडब्लूडी के एईएन धर्मसिंह यादव का कहना है कि हाइवे से पंचायत समिति कार्यालय तक सड़क लिए सरकार ने 57 लाख रुपए की मंजूरी दे दी है। तकनीकी खामियों के कारण टेंडर में विलंब हो गया था। अब पुन: टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जैसे ही टेंडर खुलेंगे, कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मनोहरपुर| राष्ट्रीयराजमार्ग से खोजावाला गांव में जाने वाली डामरीकृत सड़क पूरी तरह से खराब होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को रोष व्यक्त किया पंचायत सरपंच कैलाश मीणा को अवगत कराकर सड़क को ठीक कराने की मांग की।

एनएच आठ से खोजावाला गांव में जाने वाले मुख्य रास्ता जो करीब दो किलोमीटर लंबा है जो छह लेन निर्माण कार्य के दौरान ओवरलोड डंपर जाने से पूरी तरह खराब हो गया है। इस सड़क पर दो से तीन फीट गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। इस डामरीकृत सड़क में कई स्थानों पर तो डामर पूरी तरह उखडकर रोड़ियां निकल गई हैं। इनमें आए दिन दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क की मरम्मत कराने के लिए पूर्व में कई बार ग्रामीणाें ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, उपखंड अधिकारी शाहपुरा, ग्राम पंचायत सहित कई उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है किन्तु सड़क की कोई सुध नही ले रहा। इससे नाराज ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया स्थानीय सरपंच कैलाश मीणा को अवगत कराकर डामरीकृत सड़क को ठीक कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र सड़क को ठीक नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन का सहारा लेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पूर्व में काफी मात्रा में ओवरलोड वाहन गुजरने से यह सड़क टूटी है। पूर्व में ग्रामीणों के विरोध करने पर पंचायत ने इस सड़क को सही करवाने का आश्वासन दिया था किन्तु अभी तक सड़क सही नहीं किया गया।

^सड़कके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाकर सड़क को ठीेक करवाया जावेगा। -कैलाशमीणा, सरपंच

अचरोल. राजमार्ग11 सी पर बने गहरे गड्‌ढे।

कोटपूतली. हाइवेसे पंचायत समिति कार्यालय तक की क्षतिग्रस्त सड़क

खबरें और भी हैं...