जयपुर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कस्बेमें रविवार को क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर ग्रामीण के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं कोटपूतली विधायक राजेंद्र यादव से मिलकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने की बात कही। केंद्र राज्य की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अन्तर है। भाजपा केवल भूमाफियाओं की सरकार है। केवल गरीबों के शोषण के अलावा कोई काम नहीं किया जा रहा है। राजस्थान किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश मीणा, जयपुर जिला देहात अध्यक्ष रोशन धनकड़, जिलाध्यक्ष सोमवती मीणा ने भी विचार व्यक्त किए।
प्रागपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष राजेन्द्र पारीक, विराटनगर के पूर्व प्रधान सुवालाल यादव, सुरेश शर्मा, बालू राठी, धूणाराम स्वामी, मक्खन वर्मा,जगन यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
शाहपुरा|कोटपूतलीविधायकराजेन्द्र यादव को जयपुर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पीसीसी सदस्य आलोक बेनीवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकताओं ने बधाई दी। बेनीवाल ने कहा यादव के जिलाध्यक्ष बनने से क्षैत्र में कांग्रेस मजबूत होगी साथ ही कार्यकताओं में भी नए जोश उत्साह का संचार होगा। प्रधान नंदलाल गोठवाल, पूर्व प्रधान उर्मिला शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मुरलीधर पलसानियां, नगर अध्यक्ष बंशीधर सैनी, पूर्व पंसस कैलाश बडबडवाल, यूथ विधानसभाध्यक्ष प्रवीण व्यास, उपाध्यक्ष राजेश मंडोवरा, एडवोकेट भैरूलाल चौधरी, पवन भगेरियां, जवाहर तिवाडी, खलील कुरेशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष परमानंद पलसानियां, नृसिह लाल कपूरियां, राहुल चौधरी ने खुशी जाहिर की।