पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती आज से, प्रशासन मुस्तैद

सेना भर्ती आज से, प्रशासन मुस्तैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संबंधित तहसील मुख्यालय से बसों का प्रबंध

अभ्यर्थियोंकी सुविधा के लिए संंबंिधत तहसील मुख्यालय से रोडवेज की अितरिक्त बसें लगाई गई है जो युवाओं को रैली स्थल तक लाएगी और वापस ले जाएगी। जेसीटीसीएल की बसों को भी लगाया गया है। कलेकटर श्रीकृष्ण कुणाल से अभ्यर्थियों से भर्ती रैली में शांतिपूर्वक भाग लेने की अपील की है।

वीिडयोग्राफी से नजर

भर्तीकैंपस में कई मचान बनाए गए हंै। इनसे यहां आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थियों पर वीिडयोग्राफी से पैनी नजर रखी जाएगी, तािक कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो सके।

दौड़ का टाइम

भर्तीरैली स्थल का सुबह 4:30 बजे गेट खुलेगा। इसके बाद 5:30 से 8 बजे तक दौड़ सम्पन्न कराई जाएगी। तदुपरांत अभ्यर्थियों का शारीिरक परीक्षण होगा।

अामेर. भर्ती स्थल का निरीक्षण करते अफसर।

अामेर. सेना भर्ती रैली के लिए तैयार बैरिकेड्स।

जयपुर में 2 आमेर में 1 कंट्रोल रूम

^प्रशासनने आने वाले युवाओं के लिए सफाई, पानी, बिजली, छाया चल शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की है। दो आरएएस अफसरों को दो कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया गया है। पहला अफसर रोडवेज जेसीटीएसएल से और दूसरा अफसर अन्य विभागों से समन्वय करेगा। -जसवंतसिंह, नोडलअधिकारी/एडीएम जयपुर

हरसमस्या का होगा हाथाेहाथ समाधान

^भर्तीकैंपस में बनाए गए कंट्रोल रूम में सभी विभागीय अिधकारी मौजूद रहेंगे, जो हर समस्या का समाधान करेंगे। -बीरबलिसंह, एसडीएमआमेर

1200 सिपाही 100 अफसरों को सौंपी सुरक्षा व्यवस्था

एिडशनलडीसीपी नाॅर्थ जयपुर ज्ञानचंद यादव ने बताया, पुलिस ने शांति कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1200 पुलिस कर्मी और 100 अधिकारी कुंडा पोस्ट से सीआरपीएफ कैंप तक तैनात किए है। युवा रात्रि से ही आने शुरू हो गए हैं। दौड़ की लाइन के लिए एक साथ पांच हजार युवाओं के दौड़ने की व्यवस्था की गई है। कैंप स्थल के बाहर पुलिस महकमा व्यवस्था संभालेगी जबकि कैंप के अंदर सेना सारी जिम्मेदारी उठाएगी।

गोविंदगढ़ में पिछली भर्ती में हुआ था हंगामा

16से 21 मई 2012 को गोविंदगढ़ में प्रादेशिक सेना की भर्ती में 18 मई को उपद्रवियों के हंगामे के कारण सेना भर्ती को रोक दिया गया था। इस दौरान उपद्रवियों ने जयपुर-चूरू ट्रेन को फूंकने के अलावा रोडवेज पुलिस की एक-एक बस और 6 बाइकों को भी जला दिया था। ग्रामीणों की मांग पर बाद में प्रशासन ने गोविंदगढ़ में