पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट से युवक झुलसा

करंट से युवक झुलसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू| शहरके मीणा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य के दौरान मकान के छत पर रैलिंग लगाते समय एक कारीगर मकान के सामने से जा रही 11 हजार केवी बिजली लाइन के संपर्क में गया। इससे वह घायल हो गया।

घायल टांकरड़ा निवासी बाबूलाल को करंट लगने के बाद रींगस रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। लोगों ने एसडीएम चौमू को ज्ञापन देकर रास्ते में लगे हुए ट्रांसफार्मर को हटवाने तथा नंगे तारों को केबल में बदलवाने की मांग की।

शादीके पटाखे की िचंगारी से विधवा का घर जला

नारेहड़ा(कोटपूतली)|इसे कुदरतकी नियति कहे या अनहोनी। शादी के कुछ साल बाद ही पति का देहांत हो गया। तभी से वह मेहनत-मजदूरी करके जैसे-तैसे अपने घर को चलाती रही है, लेकिन रविवार रात को भगवान ने फिर उसे दर्द दे दिया। समीप के ग्राम खड़ब निवासी त्रिवेणी देवी दिनभर मेहनत मजदूरी कर रविवार रात को अपने घर में आराम कर रही थी। गांव में एक शादी में छोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी उसके कच्चे घर पर गिरने से आग लग गई। घटना की सूचना पाकर शादी में शरीक बराती एवं आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।