पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी में छोड़े गए पटाखों से विधवा का घर जला

शादी में छोड़े गए पटाखों से विधवा का घर जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नारेहड़ा (कोटपूतली)

इसेकुदरत की नियति कहे या अनहोनी। शादी के कुछ साल बाद ही पति का देहांत हो गया। तभी से वह मेहनत-मजदूरी करके जैसे-तैसे अपने घर को चलाती रही है, लेकिन रविवार रात को भगवान ने फिर उसे दर्द दे दिया, इसका उसे अंदाजा भी नहीं था। खड़ब निवासी त्रिवेणी देवी दिनभर मेहनत मजदूरी कर रविवार रात को अपने घर में आराम कर रही थी। गांव में एक शादी में छोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी उसके कच्चे घर पर गिरने से आग लग गई। सूचना पर शादी में शरीक बराती एवं आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक घर में रखा सामान जल चुका था। वर्षों की मेहनत मजदूरी करके सामान जुटाया था। आग में 6 बोरी बाजरा, चारा, बर्तन, कपड़े सहित आवश्यक घरेलू सामान जल गया। गनीमत रही कि आग के वक्त महिला पास के मकान में थी। पीडि़ता ने प्रशासन एवं भामाशाहों से मदद करने की गुहार लगाई है।

मारपीटके आरोप में चार गिरफ्तार

मनोहरपुर | पुलिसने सोमवार को जमीन विवाद को लेकर आपस में मारपीट कर रहे भोजपुरा गांव के दो पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि भोजपुरा गांव निवासी एक पक्ष के कल्याण सहाय मेवा देवी कुम्हार दूसरे पक्ष के रामसिंह मीणा उर्मिला देवी प|ी रामसिंह मीणा जमीन विवाद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।