पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत भवन किसान सेवा केंद्र शुरू

पंचायत भवन किसान सेवा केंद्र शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतलीविधायक राजेंद्र यादव ने सोमवार को भूरीभड़ाज गांव में ग्राम पंचायत भवन, किसान सेवा केंद्र, राजीव गांधी सेवा केंद्र एवं पटवार घर के भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक यादव ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पूर्व सरपंच ओमकारदास स्वामी ने बताया कि गांव में कई वर्षों से ग्राम पंचायत भवन का अभाव था, लेकिन अब जन सहयोग से भवन बन जाने से लोगों को परेशानी नहीं होगी। सरपंच जडाव देवी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव इन्द्राज गुर्जर, रमेश स्वामी, भगवान सहाय, मोहन लाल सहित कई लोग मौजूद थे।