भास्कर न्यूज |कोटपूतली
भास्कर न्यूज |कोटपूतली
फिंससदस्य कमोडोर डॉ.आर.एन.अवस्थी ने राष्ट्र के प्रति युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है। उसकी अर्थव्यवस्था तेजी से उन्नति की और बढ़ रही है।
इस उन्नति को आतंकवाद, अलगाववाद नक्सलवाद आदि समस्याओं से सबसे बड़ा खतरा है। डॉ अवस्थी मंगलवार को राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित भारत में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियां विषय पर व्याख्यान माला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से देश की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ.फूलचंद भिंडा ने युवाओं को भारतीय संस्कृति के दर्शन वेदों के गौरव से परिचित करवाया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.रणजीत यादव ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ.एम.पी.कुमावत थे। युवा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.वासुदेव गुप्ता ने आंतरिक सुरक्षा में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। संयोजक डॉ.पी.सी.जाट ने आभार व्यक्त किया। संचालन डा.राजपाल सिरोहीवाल ने किया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।