न्यूज इनबॉक्स
कोटपूतली| कृषिउपज मंडी परिसर में गुरुवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर होगा। मंडी सचिव जितेन्द्र यादव ने बताया कि शिविर में डॉ.अशोक गोयल, डॉ.राजेन्द्र यादव, डॉ.पृथ्वी गिरि मौजूद होंगे। मुख्य अतिथि विधायक राजेन्द्र यादव होंगे। अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष बिमला धनकड़ होगी।
बीएलओके खिलाफ होगी कार्रवाई
कोटपूतली|15 अक्टूबरसे 5 जनवरी तक विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ का प्रशिक्षण 26 सितंबर से शुरू होगा। एसडीएम सुनील पूनिया ने बताया कि भाग संख्या 1 से 50 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण 26 सितंबर, भाग संख्या 51 से 100 तक का 27, 101 से 150 तक का 29 भाग संख्या 151 से 204 तक का प्रशिक्षण शिविर 30 सितंबर को एसडीएम कार्यालय पर होगा। अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणप्रतिभा खोज परीक्षा 5 को
अमरसर| हनूतियागांव के सामुदायिक भवन में मंगलवार को शिव मित्र मण्डल जन ग्रामीण विकास संस्था की संयुक्त बैठक हुई। जन ग्रामीण विकास संस्था के धर्म सिंह खोखर शिव मित्र मण्डल अध्यक्ष सुरेश बराला ने बताया, ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने के लिए 5 अक्टूबर को 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियोंं की प्रतिभा खोज परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम विजेता को कम्प्युटर, द्वितीय विजेता को रेंजर साइकिल, तृतीय विजेता को एलसीडी तथा 4 से 11वें स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियो को चांदी का सिक्का देने का निर्णय किया। सुभाष पलसानिया, लोकेश चौधरी,राकेश जाखड़, हरिनारायण जाट आदि मौजूद थे।
अध्यक्षबनने पर रामसिंह का सम्मान
प्रागपुरा| ऑलइंडिया सैनी सेवा समाज ने मंगलवार को सर्वसम्मति से दादु का राजनोता निवासी रामसिंह सैनी को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामसिंह सैनी के गांव पहुंचने पर महात्मा ज्योतिबा फूले जन जाग्रति विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष रामचन्द्र सैनी के नेतृत्व में गोकुल सैनी, कैलाश सैनी, प्रहलाद सैनी, रामेश्वर सैनी, कर पाल सिंह, चतुर मल सैनी, बाबूलाल, कैलाश, लालचन्द बागड़ी आदि मौजूद थे।
परिचयसम्मेलन कराने का निर्णय
कोटपूतली| राजस्थानगौड़ ब्राह्मण महासभा की मंगलवार को तहसील अध्यक्ष मदनलाल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्राह्मण समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन 9 नवंबर को भगव