सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
कोटपूतली|तीनदिन पूर्व जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर पावटा के पास मिले एक अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं होने पर मंगलवार को पुलिस एवं मानव कल्याण सेवा समिति की और से अंतिम संस्कार कर दिया गया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि समिति की ओर से यह 59वीं अज्ञात लाश का अंतिम संस्कार किया गया था। पुलिस के बलवंत सिंह, नरेश सैनी, सत्यनारायण सैनी सहित समिति पदाधिकारी उपस्थित थे।
भास्कर न्यूज | जमवारामगढ़आमेर
जयपुरसे घर लौट रहे दो युवकों की सोमवार रात चैनपुरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से रहे थे। सामने से रही बेकाबू इनोवा ने बाइक को टक्कर मार दी। एसएमएस अस्पताल जयपुर में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नौनपुरा निवासी रामफूल बुनकर (27) उसकी बुआ का लड़का बलाइयों की ढाणी निमडिय़ा निवासी कैलाश बुनकर (26) जयपुर से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। दोनों जयपुर मेडिकल कॉलेज में मजदूरी के लिए रोजाना जाते थे। जयपुर-जमवारामगढ़ स्टेट हाइवे पर चैनपुरा बसस्टैंड के पास रात्रि 9:30 बजे सामने से रही इनोवा ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल जयपुर ले जाया गया। उपचार के दौरान रात्रि 11 बजे दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर इनोवा छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
चोरीके आरोपी को जेल
मनोहरपुर|नवलपुरागांव में चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक को दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुन: न्यायालय में पेश किया तो उसे जेल भेज दिया गया। ग्रामीण गणेश कुमार ने मामला दर्ज कराया था कि उसके घर पर कृष्ण कुमार चोरी करने के लिए घुस गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था जिसकी रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मारपीटके मामले में एक को जेल
शाहपुरा|निठारागांव में एक साल पूर्व हुई मारपीट एवं जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार निठारा गांव में वर्ष 2013 में मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के आरोपी निठारा निवासी रामसिंह को सोमवार रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उ