पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिटाई मामले में अध्यापकों ने मांगी माफी

पिटाई मामले में अध्यापकों ने मांगी माफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिटाई मामले में अध्यापकों ने मांगी माफी

प्रागपुरा/पावटा|भौनावासग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बागौरी में शिक्षकों केरा दुर्भावनावश कक्षा 2 के विद्यार्थी को कक्षा के दूसरे बच्चों से गालों पर थप्पड़ लगवाने का मामले को गंभीरता से लते हुए कोटपूतली बीईईओ जौहरीमल वर्मा जांच करने पर स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया, मामले की जांच कर ली गई है। अध्यापक ने छात्र अंकित से सवाल का जवाब नहीं देने पर सजा के रूप में होशियार बच्चे से थप्पड़ लगवाए थे। इस संबंध में आरोपी अध्यापकों ने परिजनों से लिखित में माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही। मध्यान्तर में बच्चे को उसके घर से पढ़ने के लिए विद्यालय लेकर गए। प्रधानाध्यापक शिंभूदयाल रैगर का कहना है कि बीईईओ की मौजूदगी में परिजनों से माफी मांग ली गई है। इसके बाद मामले का निस्तारण हो गया है।

बिहाझरके स्कूल में घुसा सांप

मैड़|तालवाग्राम पंचायत के राजकीय राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिहाझर में मंगलवार को दो सांप गए। इससे विद्यार्थियों शिक्षकों में खलबली मच गई। बाद में शिक्षकों ने जैसे तैसे कर सर्पों को जंगल में छुड़वाया। शिक्षक कैलाश चन्द ने बताया कि विद्यालय परिसर में अचानक दो सर्प आए। इससे बच्चों में खलबली मच गई। बाद में सांपों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया।

अस्पतालदिखाने गया छात्र लापता

कोटपूतली|राजकीयबीडीएम अस्पताल में दिखाने की कहकर घर से निकले छात्र के नहीं लौटने पर उसके पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड 26 निवासी रामकरण कुमावत का पुत्र अक्षय उर्फ राकेश 12 सितंबर को बीडीएम अस्पताल में दिखाने की कहकर घर से गया था। उसके बाद आज तक वापस नहीं लौटा।

प्रागपुरा. बागौरीमें छात्र की पिटाई के मामले की जांच करते बीईईओ।