मूलचंद मीणा जिला प्रमुख
भाजपा के मूलचंद मीणा शनिवार को जयपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख बन गए है। जिला प्रमुख के चुनावों में भाजपा के मूलचंद मीणा ने कांग्रेस से गोपाल मीणा को 5 वोट से हराया। मतदान में भाजपा के मूलचंद मीणा को 28 और कांग्रेस के गोपाल मीणा को 23 वोट मिले।रिटर्निंग अधिकारी (कलेक्टर) कृष्ण कुणाल ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को शपथ दिलाई। इसके बाद मूलचंद मीणा ने रजिस्टर में हस्ताक्षर कर जिला प्रमुख का कार्यभार ग्रहण कर लिया। हालांकि भीड़ होने के कारण वे दफ्तर में नहीं बैठ सके। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख मूलचंद मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी जनता ने जो विश्वास उन पर किया है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। पंचायती राज विभाग में अधिकारी का अनुभव का भी जिला प्रमुख के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के विजन से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया जाएगा। जिला परिषद के वार्ड नं. 51 (कोटपूतली) से जीत कर आए मूलचंद मीणा पंचायती राज विभाग से रिटायर्ड अधिकारी रहे है। मीणा मूलतः कोटपूतली तहसील के गुलाबगढ़ गांव के रहने वाले है।
जयपुर. समर्थकोंके साथ मूलचंद मीणा।