जरूरतमंदों के लिए 25 हजार का योगदान
कोटपूतली | कस्बेके माध्यमिक सरस्वती बालिका आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने उपेक्षित जनशिक्षा निधि में 25 हजार की राशि जनसहयोग से एकत्र कर दान दी है। यह राशि विद्या भारती की ओर से ऐसे स्थानों पर भेजी जाती है, जहां सरकार के लिए विद्यालय खोलना अब तक संभव नहीं हुआ है। प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह मीणा अभियान की प्रमुख पुष्पा सैनी ने बताया कि जनसहयोग से स्कूल के विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर स्कूल में उपेक्षित जन शिक्षा निधि में जरूरतमंद योगदान करते हैं।