उपप्रधान का चुनाव आज
कोटपूतली | पंचायतसमिति के उपप्रधान का चुनाव रविवार को होगा। इसके लिए प्रशासन ने पंचायत समिति परिसर के चारों तरफ बेरिकेड्स लगाकर सील कर दिया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुनील पूनिया ने बताया कि सुबह 10 बजे बैठक होगी। 11 बजे तक नाम निर्देशन लिए जाएंगे। साढ़े 11 बजे तक जांच होगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापस होंगे। आवश्यक होने पर अपराह्न 3 से 5 बजे के बीच मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।