जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा धर्म
प्राचार्य डॉ.एचएन धोलीवाल ने दीन दुखियों की सेवा को भगवान की सेवा बताते हुए कहा कि जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। डॉ. धोलीवाल शनिवार को बानसूर रोड पर विकलांग सेवा युवा समिति की ओर से आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपचंद आर्य ने की। विशिष्ट अतिथि कैलाश मास्टर प्रकाश देवी थे। समारोह में समिति उपाध्यक्ष बनवारी लाल धोबी, हंसराज गुर्जर, फूलचंद कुमावत, सुबेसिंह आर्य, राजेश आर्य, शेट्टी सिंघल, अनुवाल्मिकी आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने जरूरतमंद लोगो को कंबल वितरित किए।