पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जीवाड़े के आरोप में एक धरा

फर्जीवाड़े के आरोप में एक धरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रागपुरा| पुलिसने गुरुवार देर रात फर्जी पहचान पत्र बनाकर मोबाइल सिम लेने वाहन चालक का लाइसेंस बनाने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया है।

प्रागपुरा थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि गत दिनों कस्बे में सुरेंद्र सोनी की दुकान पर आभूषण चोरी के मामले की जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर के बारे में पता चला। उसकी जांच करने पर यह आईडी बलजीत पुत्र श्रीचन्द निवासी किराडोद की निकली। किराडोद ग्राम में इस नाम का कोई आदमी नहीं होना पाया गया।

पुलिस ने जांच कर गुरुवार रात बाबूलाल यादव पुत्र सुवालाल काचरेड़ा ग्राम थाना पाटन जिला नीमकाथाना को इसके घर से गिरफ्तार किया। बाबूलाल से पूछताछ में अपनी फोटो बलजीत की आईडी पर लगाकर कोटपूतली से दलाल की मार्फत फर्जी वाहन चालक लाइसेंस बनवाने मोबाइल की सिम लेने की बात सामने आई। थानाप्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को शुक्रवार को कोटपूतली न्यायालय में पेश किया, वहां से मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।