पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने एक वोट से जीता मैदान

कांग्रेस ने एक वोट से जीता मैदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

शाहपुरा पंचायत समिति के प्रधान पद के लिए शनिवार को हुए मतदान में कांग्रेस के प्रत्याशी नंदलाल गोठवाल एक मत से विजयी हुए। उन्हाेंने भाजपा प्रत्याशी कंचन सोरल को हराया। गोठवाल को कुल 23 में से 12 मत मिले, जबकि सोरल को 11 मत मिले। गोठवाल के विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं एनएसयूआई के प्रभारी मनीष यादव और पूर्व पीसीसी सदस्य आलोक बेनीवाल को दिया। बाद में कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला।

जमवारामगढ़में कांग्रेस रही हावी

जमवारामगढ़| पंचायतीराजचुनाव के तहत शनिवार को जमवारामगढ़ पंचायत समिति सभागार में प्रधान के लिए चुनाव हुए। प्रधान पद पर कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट रामजीलाल मीणा 7 वोटों से जीते। रामजीलाल मीणा को 18 मत मिले।

इनमें 16 मत कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों 2 मत निर्दलीय सदस्यों के शामिल हैं। भाजपा ने प्रधान पद के लिए महिला प्रत्याशी मंजू मीणा को मैदान में उतारा था। मंजू को मात्र 11 वोट से संतोष करना पड़ा। मंजू मीणा कांग्रेस के रामजीलाल मीणा से 7 मतों से हार गई। उल्लेखनीय है कि रामजीलाल मीणा यहां के वार्ड संख्या 11 से 2121 मत प्राप्त कर 520 मतों के अंतर से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीते हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी मंजू मीणा वार्ड संख्या 27 से निर्विरोध जीत कर आई थी। रामजीलाल मीणा नोनपुरा गांव के गरीब किसान परिवार से हैं।

बस्सीमेें कांग्रेस ने मारा मैदान

बस्सी| पंचायतसमिति बस्सी के शनिवार को हुए प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के गणेश नारायण पोटल्या प्रधान चुने गए। उन्होंने भाजपा की पूजा शर्मा को 6 मतों से पराजित किया। निर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार योगी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी गणेश नारायण को 24 मत, भाजपा प्रत्याशी पूजा शर्मा को 18 मत एवं निर्दलीय प्रत्याशी विनय कुमार डंगायच को एक मत मिला। गणेश नारायण पोटल्या पंचायत समिति के वार्ड 43 से चुने गए हैं। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2005 से 2010 तक पंचायत समिति के सदस्य के रूप में ही प्रतिनिधित्व किया है। रविवार को उपप्रधान का निर्वाचन होगा।

मतदानपर दिखा बाड़ाबंदी का असर : पार्टियोंद्वारा अपने प्रत्याशियों को लेकर की गई बाड़ेबंदी का असर शनिवार को मतदान में देखने का मिला। अपराह्न तीन बजे मतदान शुरू होने के साथ पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी एक-एक, दो-दो के समूह में लाकर मतदान करवाया। वहीं भाजपा के करीब सात प्रत्याशियों ने एक साथ आकर वोट डाला। निर्दलीय पंस सदस्य बद्रीनारायण शर्मा ने लगभग अंतिम समय पर सबसे आखिर में वोट डाला।

शिंभुदयालबने विराटनगर प्रधान

विराटनगर| कस्बेके पंचायत समिति परिसर में शनिवार को प्रधान के चुनाव हुए। इसमें कांग्रेस से शिंभुदयाल रैगर ने भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल खटीक को 17 के बजाय 8 मतों के अंतर से हराया।

प्रधान बनने पर रैगर को एसडीएम रणवीर सिंह गोदारा ने पद गोपनीयता की शपथ दिलाकर निर्वाचन पत्र सौंपा। इसके बाद कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। जानकारी के अनुसार सुबह नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस से शिंभुदयाल रैगर, भाजपा से बबली अर्जुनलाल खटीक ने नामांकन भरा। नामांकन वापसी के दौरान भाजपा की बबली ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद तीन बजे से वोटिंग हुई।

जहां पंचायत समिति के सभी 25 वार्डों के सदस्यों ने वोट डाले। मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी शिंभुदयाल रैगर 17-8 से विजयी रहे। वहां प्रधान निर्वाचित रैगर को एसडीएम गोदारा, तहसीलदार बेनीप्रसाद यादव, बीडीओ प्रीतिसिंह चौधरी ने निर्वाचन पत्र सौंपा। इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक रमेश बागड़ा, महेश सिंधु, भीमसेन दौराता सहित कई लोग मौजूद थे।

कोटपूतली. प्रधानचुनाव को लेकर पंचायत समिति कार्यालय के दोनों और बेरिकेड्स लगाकर आम रास्ते को बंद कर दिया गया था। कार्यालय के समीप ही न्यायालय परिसर के बाहर वकीलों पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हुई बाद में पुलिस के अाला अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

शााहपुरा. पंचायतसमिति में कांग्रेस का प्रधान बनने पर जश्न मनाते हुए पार्टी कार्यकर्ता।

पावटा. बच्चोंको गोद मंे लेकर वोट देने के लिए जाती पंचायत समिति सदस्य महिलाएं।