पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रागपुरा में पुिलस का घरेलू सर्वे शुरू

प्रागपुरा में पुिलस का घरेलू सर्वे शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाने की 26 बीट्स पर 26 सिपाहियों को लगाया

भास्करन्यूज | प्रागपुरा

थानाक्षेत्र की 26 बीटो पर 26 सिपाहियों ने क्षेत्र के सभी घरों का वेरिफिकेशन करना शुरू कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली पुष्पेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज ने लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ को कम करने संदिग्धों की पहचान के लिए जून में एक स्थायी निर्देश जारी कर पूरे राजस्थान के सभी थाना क्षेत्रों की पूरी बीट्स का घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रागपुरा थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड के नेतृत्व में थाना क्षेत्र की बीट्स का डोर टु डोर सर्वे किया।

थाना प्रभारी ने बताया िक प्रागपुरा थाना क्षेत्र में 24 ग्राम पंचायत पडती जिसमें 54 गॉव सहित सैकड़ों ढाणियां पड़ती हैं, जिनकी जनसंख्या एक लाख के करीब है, जिनके बीट के सिपाही अपने-अपने इलाके में घर घर जाकर घरो में रहने वाले किरायेदार नौकरों का सर्वे करना शुरू कर दिया है। मुखिया घर वालो के नाम, किरायेदार के नाम पते, कितने समय से रह रहे हैं, घर में वाहनों की संख्या, मोबाइलों की संख्या ,मकान पर व्यवसायिक विवरण, घरों में काम कर रहे नौकरों का विवरण, पासपोर्ट की जानकारी,आर्म्स लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया की थाने पर मकान मालिक के मकान में किरायेदार उस मकान में काम रहे नौकरों के बारे में उसकी गतिविधियों की जानकारी देने की जिम्मेदारी मकान मालिक की होती है जिसके लिए थाने पर उपलब्ध एक फार्म भरकर किरायेदार नौकरों का विवरण देना होता है।

कार्रवाईका है प्रावधान

थानाप्रभारी ने बताया की अगर मकान मालिक किरायेदार घर में रह रहे नौकरों के बारे में जानकारी नहीं देता है तो मकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान भी है।

जानकारीजुटाने में रही है समस्या

पावटापुलिस चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया िक पुलिस बीट कर्मियो द्वारा डोर टू डोर जानकारी जुटाते समय घर में मुखियाओं के नहीं मिलने, लोगों द्वारा वाहनों की जानकारी देने, लाइसेंस की प्रति फोटो का नहीं मिलने सम्बन्धित मुख्य समस्या रही है। थाना प्रभारी ने बताया की थाने के सीएलजी सदस्य भी इन जानकारियों को जुटाने में पुलिस की मदद कर रहे हैं।

प्रागपुरा. कंटनेरकी टक्कर से चकनाचूर हुई कार।

प्