- Hindi News
- मास्टर प्लान की तर्ज पर अब गांवों का विकास
मास्टर प्लान की तर्ज पर अब गांवों का विकास
अबशहरों की तर्ज पर गांवों के विकास के साथ साथ मास्टर प्लान के अनुसार उन्हें बसाया जाएगा। ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजना बनेगी। इसके लिए जिला परिषद के निर्देश पर क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों के लिए प्रभारी मनोनीत किए गए। इस योजना की मॉनिटरिंग के लिए 10 अधिकारियों को अलग-अलग पंचायतों का जिम्मा सौंपा गया। प्रभारी, ग्राम पंचायतों के कार्यों को योजना में शामिल करते हुए निर्धारित प्रपत्र में अपनी रिपाेर्ट जिला परिषद को भेजेंगे। इसके बाद राज्य सरकार की अोर से विकास के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा। इस योजना में सरकार गांवों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा आदि समेत आर्थिक एवं सामाजिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
पांचवर्षों में बदलेगी सूरत
श्रीयोजना में गांवों के समग्र विकास के मास्टर प्लान बनेंगे। इसमें गावं में अपेक्षित सुविधाओं का चिन्हीकरण ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। समग्र विकास योजना में सभी ग्राम पंचायतों को अगले 5 वर्षों में विकसित किया जाएगा। इसमें भूमि, पेयजल आदि के विस्तार एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं सम्मिलित की जाएंगी। प्लान के तहत गांवों में वर्तमान उपलब्ध सुविधाएं एवं भविष्य में गांव के विकास के लिए अपेक्षित सुविधाओं का चिन्हीकरण ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इसके अलावा लघु कुटीर उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा। गांवों में सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं, कृषि आदान एवं ऋण सुविधाएं, ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधाएं, दूरभाष, ई-कियोस्क, ई- चौपाल, वर्षा जल संचय, जल ग्रहण विकास, स्थानीय उपज आधारित लघु उद्योग, कुटीर उद्योग एवं हैंडीक्राफ्ट, कृषि उपज पर आधारित व्यापार को प्राेत्साहन, क्षमता निर्माण के लिए तकनीकी प्रशिक्षण, विशेष रूप से महिला समूह के माध्यम से आर्थिक उत्पादन को बढ़ावा देना है।
येबने प्रभारी : विकासअधिकारी डॉ राजेश मीणा ने योजना की चरणबद्ध क्रियान्विति को लेकर 42 ग्राम पंचायतों में प्रभारी अधिकारियों को मनोनीत किया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सीडीपीओ प्रदीप कुमार को भालाेजी, पाथरेड़ी, राजनौता, नांगलपंडितपुरा, कारौली, पीडब्लूडी एईएन राधेश्याम शर्मा को भूरी भडाज, भैंसलाना, द्वारिकापुरा, पंडितपुरा दांतिल, जलदाय विभाग के एईएन डीसी गर्ग को कूजोता, मोहनपुरा, कंवरपुरा गोरधनपुरा, डिप्टी सीएमएचओ डाॅ लालचंद देवेंदा काे टसकोला, फतेहपुरा