जम्मू त्रासदी : कल से सहायता शिविर
कोटपूतली|जम्मू त्रासदीमें प्रभावित लोगों की मदद के लिए शनिवार को विधिक युवा एसोसिएशन समिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष विकास जांगल की अध्यक्षता में हुई जिसमें पीडितों की मदद के लिए सोमवार को राजकीय महाविद्यालय कोटपूतली में सहायता शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर में खाद्य सामग्री, कपडे़ धन संग्रहण का कार्य किया जाएगा जो प्रभावित लोगों को भेजी जाएगी। बैठक में वीरसिंह यादव, रमेश शर्मा, सचिन चौधरी, पुष्कर शर्मा, राकेश गुर्जर, महेश गुर्जर आदि उपस्थित थे।