पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आने पर सड़कों की दशा सुधरी

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आने पर सड़कों की दशा सुधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेसे होकर शनिवार को शाम करीबन साढ़े चार बजे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर.एम.लोढा के खाटू श्याम दर्शनों के दौरान आने पर प्रशासनिक अमला सतर्क रहा। इस दौरान अजीतगढ़-शाहपुरा स्टेट हाइवे पर रीको गेट से बारहदड़ी के बीच बने सड़क के बीच गहरे गड्ढ़ों एवं पानी भराव की निकासी के लिए प्रशासन ने काम चलाने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक अजीतगढ़-शाहपुरा स्टेट हाइवे पर बारहदड़ी से रीको गेट के मध्य में सड़क पर बारिश का पानी भराव होने से सड़क टूट गई है तथा पानी इसमें तलाई के रूप में भरा रहता है। टोल रोड होने के बावजूद तो टोल कम्पनी एवं ही प्रशासन इसको ठीक करा रहा है।

शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आने के कार्यक्रम के बाद रास्ते में इन गड्ढों को भरवाने की कामचलाऊ कोशिश में प्रशासन जुटा, लेकिन इन गड्ढों एवं सड़कों की दुर्दशा में किसी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की नजर ही नहीं जाती, जबकि इस रोड पर त्रिवेणी के पास टोल बूथ में रोजाना लाखों रुपयों की वसूली की जाती है।

खेतोंसे जाते हैं वाहन

जानकारीके मुताबिक इस स्टेट हाइवे के निर्माण के समय नियमों एवं लापरवाही के कारण ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों ने इस ओर कतई ध्यान नहीं दिया। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर तलाई के रूप में पानी भरने से सड़क कई स्थानों से टूट गई है। ऐसे में टूटी सड़क पर आवागमन करने के बजाय वाहन चालक पास के खेतों से होकर आवागमन करते हैं।

शाहपुरा|सुप्रीमकोर्टके मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा शनिवार को दिल्ली से भारी सुरक्षा के बिच शाहपुरा होते हुए खाटूश्याम श्यामजी के दर्शन करने पहुंचे इस अवसर पर प्रोटोकॉल के तहत कई न्यायिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा दिल्ली से सड़क मार्ग से बहरोड़, कोटपुतली, प्रागपुरा ,पावटा, होते हुए बागावास अहिरान पहुंचे जहां एसीजेम सलीम बदर, एएसपी जीवनराम विश्नोई, थानाप्रभारी अमीर हसन प्रोटोकॉल के तहत उनको थाना इलाका क्षेत्र धाराजी तक छोड़कर आएं जबकि ड़ीएसपी जीवराम विश्नोई एवं अन्य न्यायिक अधिकारी खाटूश्यामजी तक छोड़कर आएं

अजीतगढ. सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायधीश आर.एम. लोढ़ा के कस्बे से होकर खाटूधाम जाने को लेकर प्रशासन स्टेट हाइवे के गड्ढों को ठीक करते हुए।