कार से कुचलकर वृद्ध की हत्या का प्रयास
पनियालापुलिस थाने में बीच बचाव करने आए एक वृद्ध को कार से कुचल कर हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार मोरदा निवासी सांवल राम गुर्जर ने मामला दर्ज कराया कि वह स्कार्पयो से केशवाना रीको एरिये से हाइवे की और रहा था। उसकी कार के पीछे दो अन्य कारों में मलपुरा निवासी एसपीडा गुर्जर गोपालपुरा निवासी दिनेश गुर्जर अपने 8-10 साथियों के साथ रहे थे। कार में बैठे ये दोनों व्यक्ति कोटपूतली पनियाला पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। इन दोनों ने उसकी कार के आगे अपनी कारें लगाकर रोक लिया। मैं भागकर आवाज करने लगा, तो पड़ोस में से वृद्ध रामोतार पुत्र श्रीराम गुर्जर भागकर आया तो इन लोगों ने उस वृद्ध को हत्या करने के उद्देश्य से टक्कर मार दी तथा फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।