पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल एवं खेल मैदान पर अतिक्रमण

स्कूल एवं खेल मैदान पर अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीतगढ़ | क्षेत्रके ग्राम गढ़टकनेत के आर के मोहल्ले के स्कूल खेल मैदान एवं ग्रामीण खेल मैदान पर कुछ लोगों ने पत्थर डालकर अतिक्रमण कर रखा है। ग्रामीण कई बार स्थानीय पंचायत प्रशासन जिला प्रशासन से अतिक्रमण को हटवाने के लिए मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि शीघ्र खेल मैदानों पर अतिक्रमणों को हटवाया जाएं। गढ़टकनेत के आरके मोहल्ले में स्कूल खेल मैदान ग्रामीण खेल मैदान की भूमि पर तथा अन्य सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने कई सालों से जगह-जगह पत्थर डालकर अतिक्रमण कर रखे हैं। लोगों ने कई बार स्थानीय पंचायत प्रशासन को लिखित मे अवगत करवा दिया है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। स्थानीय सरपंच रामप्यारी दुधवाल का कहना है कि शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी तथा अतिक्रमण चिन्हित किए जाएंगे। इस संबंध में श्रीमाधोपुर उपखण्ड अधिकारी डॉ. नरेन्द्र थोरी का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। पटवारी को मौका दिखाकर कार्रवाई की जाएगी।

चोरीगया ट्रक बरामद

प्रागपुरा| पुलिसने जौ से भरा एक ट्रक चोरी हो जाने पर माल सहित बरामद कर लिया। प्रागपुरा थाना प्रभारी हरिपाल सिंह राठौड ने बताया कि केशवाना से जौ की बोरियों भरा एक ट्रक बेंगलूर के लिए रवाना हुआ था। पावटा कस्बे के मुख्य बस स्टैण्ड के पास इस ट्रक के चालक निवासी कीडानूर थाना झुरहरा भरतपुर सलीम मेव परिचालक जुबेर खां ट्रक को खडा कर मोबाइल रिचार्ज करवाने चले गए वापस आए तो ट्रक नहीं मिला। पुलिस ने ट्रक को बावडी के पास से माल सहित पकड़ लिया। ट्रक दिल्ली निवासी अनिल कपूर का है।

बाइकचोरी का आरोपी पुलिस रिमांड पर

कोटपूतली| पुलिसने बाइक चोरी के आरोपी को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में शुक्रवार को नौरंगपुरा निवासी कृष्ण उर्फ देव गुर्जर को गिरफ्तार किया था।

न्यूज़ इनबॉक्स