पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति स्तर की प्रतियोगिता का समापन

पंचायत समिति स्तर की प्रतियोगिता का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारपुराके राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को 59 पंचायत समिति स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विधायक प्रतिनिधि मधुर यादव के मुख्य आतिथ्य एसएमएसी अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि बीईईओ जौहरीमल वर्मा, एबीईईओ राजेन्द्र कुमार, हरिराम रावत, सुमन राठौड, शंकरलाल कसाना, पूरणमल भरगड, सरदार सिंह यादव आदि थे।

वक्ताओं ने कहा कि खेलो से सामाजिक समरसता का विकास होता है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की बात कहते हुए कडी मेहनत करने को कहा। विधायक प्रतिनिधि मधुर यादव ने स्कूल में विधायक कोटे से सिंगल फेज की बोरिंग बालकों के लिए शौचालय बनवाने, पूरणमल भरगड ने स्कूल में एक कमरा मय जीना, सरपंच कैलाशचंद गुर्जर ने स्कूल के चारदीवारी बनवाने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक विजय कुमार सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

कोटपूतली. सरदारपुराके राप्रािव में प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।