पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाबरू में लोग स्वयं ही तोड़ने लगे िनर्माण

भाबरू में लोग स्वयं ही तोड़ने लगे िनर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाबरू| भारतीयराष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) विराटनगर तहसीलदार की चेतावनी के बाद हाइवे की सीमा में रहे पक्के निर्माणों को मालिक स्वयं ही तुड़वाने लगे हैं।

हालांकि कुछ दुकान मालिकों ने अभी तक भी निर्माण तोड़ने की पहल नहीं की है। गौरतलब हैं कि हाल में ही हाइवे की सीमा में रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर एनएचएआई विराटनगर तहसीलदार की ओर से मालिकों को चेतावनी देते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में शुक्रवार को प्रशासन की ओर से हाइवे किनारे अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से उखाड़ फेंका था, वहीं पक्के निर्माण को स्वयं हटाने को लेकर मालिकों को चेतावनी दी गई थी। प्रशासन की कार्रवाई को देख सकते में आए कुछ दुकान मालिक स्वयं ही चिन्हित स्थान तक निर्माण कार्य तुड़वाने में जुट गए हैं।

रोडवेजचालक के साथ मारपीट

कोटपूतली| कोटपूतलीनीमकाथाना मार्ग पर शनिवार प्रात: सवारियों को बिठाने को लेकर टेंपो चालक सहित अन्य तीन चार लोगों ने रोडवेज चालक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के अनुसार कोटपूतली आगार की रोडवेज बस के चालक रमेश यादव ने मामला दर्ज कराया कि प्रात: वह नीमकाथाना जाने के लिए कन्या महाविद्यालय के सामने बस को खड़ी किए हुए था। सवारियों को बस में से उतारकर टेंपो में बिठाने से मना करने पर तीन चार लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मारपीट राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाबरू. बसस्टैंड पर स्वयं के स्तर पर ही अपनी दुकान को तोड़ते हुए।