बामनवास स्कूल में अनेक कार्यक्रम
बामनवासस्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में आयोजित खेलकूद, निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राजकुमार सैनी, विक्रम सिंह, ईश्वर सिंह यादव, पूरणमल शर्मा, महेश कुमार शर्मा, बनवारी लाल, संजीव सैन, उमराव सिंह आर्य, अशोक कुमार सहित अनेक शिक्षक ग्रामीण उपस्थित थे।
पुलिसअधिकारियों ने भी किया निरीक्षण
शाहपुरा| विशेषसफाई अभियान के तहत पुलिस के अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। थानाप्रभारी अमीर हसन एएसआई रमेशचंद ने बालिका स्कूल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ परीक्षा रिकार्ड रूम का भी अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य वीना गुप्ता परीक्षा प्रभारी सुनीता चौधरी ने बताया कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रशासन ने सफाई के मद्देनज़र दो दिन पूर्व अनुपयोगी सामान को भी जला दिया गया था।
पावटामें स्वच्छता हिंदी सप्ताह का समापन
पावटा| कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को संस्था प्रधान डॉ. किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में स्वच्छता एवं हिन्दी सप्ताह का समापन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी ब्रजभूषण कौशिक ने बताया कि हिंदी सप्ताह के तहत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमरचन्द चौहान ने किया।