- Hindi News
- नारेहड़ा के भामाशाह शिविर में धक्का मुक्की, निराश लौटे कई
नारेहड़ा के भामाशाह शिविर में धक्का-मुक्की, निराश लौटे कई
कोटपूतली | राज्यसरकार की ओर से चलाए जा रहे भामाशाह शिविर के तहत शनिवार को ग्राम नारेहड़ा में भामाशाह नामांकन शिविर लगा। ग्रामीणों की अधिक भीड़ जाने कम्प्यूटर तकनीकी कार्मिकों के अप्रशिक्षित बार-बार खराब होने के चलते लोगों को फायदा नहीं मिल पाया। सैकड़ों महिला पुरुष अपनी बारी का इंतजार करते हुए मायूस लौट गए। सायंकाल धक्का-मुक्की के बीच ग्रामीणों ने नामांकन फार्मों को गिरा दिया। बाद में तहसीलदार ने समझाइश करते हुए फार्मों को पुन: एकत्र किया। सोमवार को भी गांव में शिविर लगेगा। इस संबंध में तहसीलदार प्रभुदयाल शर्मा का कहना है कि भीड़ अधिक जाने से कुछ अव्यवस्था हुई थी। अनेक फॉर्म इधर-उधर भी हुए हैं। सोमवार को पुन: कैंप में भामाशाह कार्ड बनाने का कार्य बदस्तूर जारी रहेगा।
कोटपूतली. नारेहड़ाके भामाशाह नामांकन शिविर में शुक्रवार को अपनी बारी का इंतजार करते ग्रामीण।