स्काउट्स अनुशासन की पहली पाठशाला
स्काउटसंघ जयपुर मंडल प्रतिनिधि सीओ गाइड गगनदीप कोर ने स्काउट्स को अनुशासन की प्रथम पाठशाला बताते हुए कहा कि स्काउट आंदोलन चरित्र निर्माण में सहायक है। कोर शनिवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के स्थानीय संघ के वार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। कोर ने सुसंस्कारित शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि वे बच्चों को संस्कारित जीवन के लिए आगे बढ़ने में सहयोग करें। अध्यक्षता कर रहे प्रधान हरिराम बंसल, विशिष्ट अतिथि मंडल प्रतिनिधि रामोतार गौड़, डाॅ. विजय नागपाल नाविक, अशोक बंसल, चेयरपर्सन कैप्टन रूपचंद चौधरी, किशनलाल मोरीजावाला, एडीसी गाइड मनोरमा यादव, कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूरणमल शर्मा ने भी स्काउट्स द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। संघ के सचिव ओमप्रकाश भार्गव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कोषाध्यक्ष हंसराज ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर भामाशाह कृष्णकुमार यादव, हीरालाल गुर्जर, दौलत राम यादव सहित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउट, गाइड राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने वाले रोवर्स को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संघ के एडीसी प्रवीण भूषण ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। शिव सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक बद्रीप्रसाद शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
मुकेशगोयल प्रधान
समारोहमें स्थानीय संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश गोयल को प्रधान, सूर्यकांत शर्मा, कैप्टन रूपचंद चौधरी, प्रेमचंद सराधना, विष्णु कुमार शर्मा प्रभा अग्रवाल को उप प्रधान, बाबूलाल सैनी को स्काउटर प्रतिनिधि बबीता मित्तल को गाइडर प्रतिनिधि, आजीवन सदस्य प्रतिनिधि के रूप में ब्रजमोहन गुप्ता मनोज भूषण, सामान्य सदस्य प्रतिनिधि के रूप में दुर्गाप्रसाद मिश्रा ग्रुप कमेटी प्रतिनिधि के रूप में लालचंद यादव को चुना गया। इसके अलावा संस्था प्रधान प्रतिनिधि के रूप में जोगेंद्र सिंह, तारामणि अरुण कुमार शर्मा को चुना गया।
कोटपूतली. स्काउट्ससंघ के वार्षिक अधिवेशन में शुक्रवार को उत्क़ष्ट कार्य करने वाले स्काउट्स को सम्मानित करते अतिथि।