- Hindi News
- बीवी को भरोसे में लेकर रकीब को चाकू से गोदा
बीवी को भरोसे में लेकर रकीब को चाकू से गोदा
एकपखवाड़े पूर्व गोपालपुरा सोता नदी में हत्या कर जलाए शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या के कारणों का पर्दाफाश करते हुए प्रेमिका उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 26 नवंबर की रात्रि को आरोपियों ने अज्ञात व्यक्ति की ट्रक की कैबिन में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से ट्रक को आग के हवाले करते हुए मृतक व्यक्ति का शव गोपालपुरा सोता नदी में पानी के पूलों पर तेल डालकर उसमें आग लगा दी। मृतक की शिनाख्त बहरोड थाने के कारोड़ा निवासी सुनील उर्फ राहुल पुत्र रघुवीर जाति मेघवाल के रूप में हुई। मृतक के पिता रघुवीर मेघवाल ने कोटपूतली थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था।
दोस्तीसे दुश्मनी तक की दास्तां
इसपर एसएचओ ने मृतक के गले में मिले ताबीज मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मृतक के गहरे जानकार दोस्तों की जानकारी जुटाई। इस पर ज्ञात हुआ कि मृतक सुनील के साथ थाना पनियाला के नृसिंहपुरा गांव निवासी विजय सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने ड्राइवरी की थी। दोनों की आपस में जानकारी होने के कारण विजय सिंह की प|ी पूजा देवी से भी गहरी जानकारी हो गई।
थोड़े ही दिनों में मृतक सुनील पूजा में में प्रेम हो गया। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों पहले ही विजय सिंह को इस कहानी का पता चल गया। विजयसिंह ने चालक सुनील को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अपनी प|ी पूजा कंवर को विश्वास में लेते हुए 26 नवंबर को सुनील से पूजा देवी विजय सिंह मिले। दोनों ने सुनील की ट्रक कैबिन में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और शव को गोपालपुरा सोता नदी में डालकर उसकी पहचान छिपाने के लिए तेल डालकर आग लगा दी। हत्या के बाद आरोपी विजयसिंह पूजा देवी ने ट्रक को माल सहित बेचने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इस पर ट्रक को हाइवे पर खड़ाकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह उसकी प|ी पूजा देवी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करना कबूल कर लिया।
कोटपूतली. पुलिसटीम के साथ आरोपी।