बाइक की टक्कर से बालिका घायल
बाइक की टक्कर से बालिका घायल
तूंगा| पुलिसमें कंवरपुरा निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को बाइक चालक के खिलाफ उसकी पोती के टक्कर मारकर घायल करने का मामला दर्ज कराया है। थानाप्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया की कंवरपुरा गांव के हरिनारायण शर्मा पुत्र धन्नालाल शर्मा ने मामला दर्ज कराया कि उसकी छह वर्षीय पोती खुशी स्कूल की छुट्टी होने पर 2 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे तूंगा करणगढ़ मार्ग पर पैदल घर रही थी। इसी दौरान करणगढ़ की तरफ से रही एक मोटरसाइकिल सवार ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची घायल हो गई। बच्ची को इलाज के लिए जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बसस्टैंड से बाइक चोरी
कोटपूतली| चौकीगोरधनपुरा बस स्टैंड से एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार चेतराम यादव ने मामला दर्ज कराया कि 11 दिसंबर को वह चौकी गोरधनपुरा बस स्टैंड पर अपनी बाइक खड़ी कर किसी परिचित से मिलने चला गया था। आधा घंटे बाद आकर देखा तो बाइक नदारद थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजलीचोरी करते पकड़ा
कोटपूतली| बिजलीनिगम के सतर्कता दल ने शनिवार को कस्बे के डाबला रोड, सुंदरपुरा इसके आसपास के क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई कर 12 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। दल ने वीसीआर भरते हुए दोषियों से 2 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। छापेमारी की कार्रवाई निगम के एईएन उदम सिंह यादव जेईएन कपिल शर्मा की अगुवाई में की गई।
ट्रकलूट का आरोपी गिरफ्तार
कोटपूतली| पनियालापुलिस ने ट्रक लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बानसूर तहसील के मौजी की ढाणी निवासी घनश्याम गुर्जर पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ 3 जुलाई 2014 को केशवाना मोड़ पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
न्यूज़ इनबॉक्स