मकान पर चढ़ रहे युवक को पीटा
धानोतागांव में शुक्रवार देर रात को एक मकान में चढ़ रहे युवक को पकड़कर लोगों ने पिटाई कर दी। युवक द्वारा लाई गई गाड़ी के शीशे तोड़कर युवक गाड़ी दोनों को पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को एक युवक हरिजन मोहल्ले में मकान की छत पर चढ़ रहा था। तभी कुछ लोगों ने युवक को देखकर अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर ग्रामीण लाठी सरिये लेकर मौके पर पंहुचे तथा युवक को पकड़कर पिटाई की तथा युवक द्वारा लाई गई गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा कस्बे के सुभाष चौक में संचालित पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। चौकी स्टाफ ने मामले की सूचना अमरसर थाने मे दी, जिसपर एएसआई सुभाष पूनिया मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे, जिनके समक्ष लोगों ने रोष जताया। कुछ ग्रामीणों ने युवक के साथ अन्य युवकों के भी होने की आशंका पुलिस के समक्ष जताई। एएसआई पूनिया ने मामले की पूरी तफ्तीश करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस टीम युवक गाड़ी को लेकर थाने पहुंची तथा युवक का मेडिकल मुआयना करवाया तो युवक शराब के नशे में मिल। पुलिस टीम ने शनिवार सुबह युवक से पूछताछ की तब युवक की शिनाख्त गुड्डू फकीर निवासी तिगरिया थाना सामोद तहसील चौमू के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
खेड़ानिहालपुरा में तीन घरों में चोरी
कोटपूतली| ग्रामखेड़ानिहालपुरा में शुक्रवार रात्रि एकसाथ तीन घरों में चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार बदमाशों ने रात्रि को विनोद सिंह, कैलाश शर्मा एक अन्य घर में दरवाजे तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण नगदी चुरा ले गए। इस चोरी से पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान लग गए हैं।