- Hindi News
- कोटपूतली पावटा में होंगे प्रधानों के अलग अलग चुनाव
कोटपूतली पावटा में होंगे प्रधानों के अलग-अलग चुनाव
कोटपूतली| गतपंचायती राज चुनावों में कोटपूतली तहसील क्षेत्र में साढ़े 4 जिला परिषद वार्ड थे। पावटा पंचायत समिति के पुनर्गठन के बाद कोटपूतली में 27 पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों का चुनाव होगा जबकि पावटा में भी 27 ही पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड होंगे। इस बार कोटपूतली पावटा में अलग अलग प्रधानों का चुनाव होगा।
येबनाए वार्ड: वार्डसंख्या 49 में ग्राम पंचायत खड़ब, शुक्लाबास, नारेहड़ा, मोहनपुरा, कूजोता, कांसली, सरूंड, चिमनपुरा, रामसिंहपुरा खेड़की वीरभान को शामिल किया गया है। वार्ड संख्या 50 में सुंदरपुरा, अमाई, कल्याणपुरा खुर्द, कंवरपुरा, बसई, भालोजी, राजनौता, कैरोडी, कारोली, नांगलपंडितपुरा, चतुर्भुज गोरधनपुरा, वार्ड संख्या 51 में सांगटेड़ा, मोलाहेड़ा, पनियाला, केशवाना राजपूत, गोनेड़ा, जयसिंहपुरा, रायकरणपुरा, देवता, बनार, बनेटी गोपालपुरा, वार्ड संख्या 48 में भौनावास, फतेहपुरा खुर्द, बूचारा, टोरडा, पंडितपुरा, टसकोला, दांतिल, सुदरपुरा ढाढा, द्वारिकपुरा, पुरुषोत्तमपुरा कल्याणपुरा कलां, वार्ड संख्या 47 में जोधपुरा, बड़नगर, वीर तेजाजी नगर, भांकरी, मंढा, प्रेमनगर, प्रागपुरा, पाथरेड़ी, भैंसलाना भूरीभड़ाज तथा वार्ड संख्या 46 में कोटपूतली तहसील के पांचूडाला, खेलना, लाडाकाबास, तुलसीपुरा, कुनेड़, पावटा तथा विराटनगर तहसील के कुहाड़ा, पापड़ा, जयसिंहपुरा बागावास अहीरान ग्राम पंचायतो को शामिल किया गया है।