- Hindi News
- द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 19 हजार पद खाली
द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 19 हजार पद खाली
राज्यकी सरकारी स्कूलों में काफी पद रिक्त होने से पढ़ाई चौपट हो रही है। फिलहाल द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 19 हजार 490 पद खाली हैं। बावजूद इसके सरकार इन पदों पर भर्ती नहीं कर रही है जिससे छात्र संख्या लगातार घटती जा रही है। उधर प्रदेश के लाखों बीएड डिग्रीधारी युवा भी बेरोजगार घूमने को मजबूर हंै। एडवोकेट संदीप कलवानिया ने सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शिक्षा विभाग से प्रदेश की सरकारी विद्यालयों में द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक द्वारा मुहैया सूचनानुसार प्रदेश में सीनियर सेकंडरी सेकंडरी स्तर के 13 हजार 306 सरकारी स्कूल संचालित हो रहे है। इनमें द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 69 हजार 381 पद स्वीकृत हंै। इनमें में से 19 हजार 490 पद खाली हंै।
शिखाभारद्वाज प्रथम
कोटपूतली| राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मनोरमा यादव ने बताया कि इसमें शिखा भारद्वाज प्रथम, अंशुल सोनी द्वितीय हीना रानी तृतीय स्थान पर रही।