पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज की उपेक्षा पर चिंतन की जरूरत

समाज की उपेक्षा पर चिंतन की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय वैश्य सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि दिनोदिन समाज की हो रही उपेक्षा पर सभी को चिंतन की जरूरत है। गुप्ता रविवार को अग्रसेन भवन में वैश्य सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के लोगों से पांच सूत्री कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया।

अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री ध्रुवदास अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिराज गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष गणेश राणा, अरुण अग्रवाल, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष चारू गुप्ता, रमेश बंसल, कैलाश पंसारी, अशोक बंसल, सुरेश मोठूका, शिवचरण गुप्ता, कैलाश विजयवर्गीय आदि ने समाज में जाग्रति लाने पर जोर देते हुए वैश्य समाज के युवाओं को आगे आने को कहा। समिति अध्यक्ष अजय कुमार गोयल महामंत्री मुकेश कुमार बंसल ने आभार व्यक्त किया। मंत्री राजेश बंसल, कोषाध्यक्ष नृसिंहदास अग्रवाल, कैलाशचंद मोरीजावाला, मुकेश गर्ग, प्रेम बंसल, मुरलीधर गोयल, रजनीश बंसल सहित अनेक पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कोटपूतली. अग्रसेनभवन में आयोजित वैश्य सम्मेलन में उपस्थित अतिथि।