- Hindi News
- सुरेंद्र गुर्जर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष
सुरेंद्र गुर्जर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष
जयपुर| भारतीयजीवन बीमा निगम अभिकर्ता संगठन चतुर्थ शाखा के चुनाव तोताराम उपाध्याय की अध्यक्षता में हुए। इसमें सुरेंद्र गुर्जर अध्यक्ष, पुनीत शर्मा उपाध्यक्ष, दीपक गुप्ता सचिव, महेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
धमेंद्रजाटव उपशाखा अध्यक्ष निर्वाचित
जमवारामगढ़| राजस्थानमंत्रालय कर्मचारी संघ उपशाखा की रविवार को कस्बे के रोड़ा नदी हनुमान मंदिर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष छा जुलाल सैन ने उपशाखा के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सर्वसम्मति से कराया। इसमें धर्मेंद्र जाटावत अध्यक्ष, प्रहलाद गुर्जर उपाध्यक्ष, कृष्ण अवतार शर्मा महामंत्री, रमेशचंद महावर कोषाध्यक्ष, सुशीला वैष्णव उप संयोजक नरेश गुर्जर तथा सुरेश कुमार मीणा सदस्य निर्वाचित किए गए।
शंकरलालअध्यक्ष बने
कोटपूतली| श्रीनामदेवनवयुवक मंडल की लक्ष्मीनगर के श्रीराम मंदिर में चुनाव हुए जिसमें सर्वसम्मति से शंकर लाल कटोडा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में मोतीलाल उपाध्यक्ष, नवीन कुमार महासचिव, घनश्याम कोषाध्यक्ष बनाए गए। संरक्षक मंडल में महेन्द्र कुमार, राजेश लुहारिया, गोपाल झांकल, अशोक धींधवाल विनोद झांकल को शामिल किया गया।
श्योरामगुर्जर अध्यक्ष बने
कोटपूतली| अखिलभारतीय वीर गुर्जर महासभा के जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश गुर्जर ने हांसियावास निवासी श्योराम गुर्जर को कोटपूतली विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर सदस्यता अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।
कार्यकारिणीका शपथ ग्रहण समारोह
बस्सी| कस्बेके गंगा माता परिसर में रविवार को संपन्न कार्यक्रम में डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान राउमावि बस्सी के प्राचार्य फूलचंद दुलारिया ने अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बैरवा तथा उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में अमरचंद बिलोनिया महासचिव, कल्याण सहाय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महा देवप्रसाद एवं जयनारायण उपाध्यक्ष, रमेश एवं रामकिशोर संगठन मंत्री, इन्द्र जीत एवं संजय कार्यालय मंत्री सहित 28 अन्य सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
शिखाभारद्वाज प्रथम
कोटपूतली| राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मनोरमा यादव ने बताया कि इसमें शिखा भारद्वाज प्रथम, अंशुल सोनी द्वितीय हीना रानी तृतीय स्थान पर रही।